राजौरी गार्डन: तिलक नगर थाना के पुलिस टीम ने 1 शातिर ऑटोलिफ्टर को पैसिफिक मॉल के पास से किया गिरफ्तार
तिलक नगर थाना की पुलिस टीम ने 1 ऑटो लिफ्टर को पैसिफिक मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। जो अपने साथी के साथ मिलकर सिर्फ मोटरसाइकिल ही चोरी करता था। इसके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जो तिलक नगर, पंजाबी बाग और सराय रोहिल्ला थाना इलाके से चुराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब आलम उर्फ सद्दाम के रूप में हुई है।