कन्नौज: चौधरियापुर में बाबा विश्वनाथ मंदिर का स्वरूप बदलेगा, मंत्री असीम के कहने पर विकास के लिए पर्यटन विभाग ने किया शामिल
कन्नौज के चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर को पर्यटन विभाग ने अपनी सूची में सम्मिलित कर लिया है इसके पश्चात मंदिर के विकास के रास्ते खुल गए हैं। यह जानकारी कन्नौज सदर विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने दी है क्योंकि उनके द्वारा पर्यटन विभाग के मंत्री जयवीर सिंह को मंदिर से जुड़ा लेटर भेजा गया था जिसमें रखी गई मांग मान ली गई है और लोग खुश हैं।