कन्नौज: नाथ आश्रम स्थित भगवान शंकर के मंदिर में रूद्रा अष्टाध्याय पाठ का हुआ आयोजन
कन्नौज शहर के नाथ आश्रम में स्थित भगवान शंकर का मंदिर है। बुधवार रात 7 बजकर 30 मिनट पर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के समक्ष सबसे पहले अष्टाष्याय पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव के साथ-साथ कनक धारा से माॅं भगवती का भी अभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक कार्यक्रम करवा रहे पंडित नमन दुबे ने बताया कि यह रूद्रा अष्टाध्याय भगवान शिव का रूद्राभिषेक हो रहा है।