कन्नौज: कचहरी टोला मोहल्ला स्थित मठियादेवी मंदिर में झूमर का मेला कार्यक्रम हुआ आयोजित, राजस्थान से पहुंचे कलाकार
कन्नौज शहर के कचहरी टोला मोहल्ला स्थित मठियादेवी मंदिर में झूमर का मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देवी जागरण के साथ-साथ राजस्थान से आए कलाकारों ने कठपुतली का नृत्य दिखाया जिसका कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। उपस्थित सभी भक्तों ने इस कार्यक्रम को काफी पसंद किया। इससे पूर्व भक्तों ने भंडारा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।