चक लबाणा में एक युवती के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है।पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देती है बताया कि सनाजा निवासी चक 7 एसटीबी लबाना ने आरोप लगाया कि चक लबाना में आरोपी कालू, गुलाम, अमीना बेबी, हलीफा व हाजरा निवासी चक लबाना ने परिवादियां के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।