हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 73 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप,
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों पर भी गिरा गाज, बिना दस्तावेज और परमिट के चल रहे 50 ऑटो-रिक्शा किए गए जब्त
हनुमानगढ़/राजस्थान:- #लालबहादुर_भाखर:-हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर की गई इस सख्त चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
इस कार्रवाई के दौरान कुल 73 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें विभिन्न अनियमितताओं के चलते 50 ऑटो-रिक्शा शामिल हैं। इसके अलावा, 13 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जबकि 8 वाहन बिना नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ते मिले। हनुमानगढ़ जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
"अनिल चिन्दा, यातायात थाना प्रभारी,
"एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने आमजन से अपील की है कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित सफर के लिए पुलिस की यह सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी।
पत्रकार लालबहादुर भाखर
9875131305
7014718676📞📞☎️☎️✅✅