गंधवानी: जीराबाद: चौकी प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप, ग्रामीणों ने SP को हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र की जीराबाद पुलिस चौकी प्रभारी रवींद्र चौधरी को हटाने के लिए रविवार शाम 6 बजे ग्रामीणों ने एसपी के नाम गंधवानी थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। जीराबाद पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की गई है ग्रामीणों का आरोप हे की चोकी प्रभारी रविंद्र चोधरी समझोते करवाने व एफ आई आर दर्ज किए जाने को लेकर पैसों की मांग करते हैं ।