गंधवानी: गंधवानी नगर में भोलेनाथ का नगर भ्रमण, पालकी यात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
गंधवानी नगर में आज श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शाम 6 बजे भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। नगर गंधवानी में भोलेनाथ की पालकी यात्रा को लेकर नगर वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला श्रावण मास के दौरान आज अंतिम सोमवार को भोलेनाथ की चतुर्थ नगर भ्रमण पालकी यात्रा का आयोजन किया गया।