नवादा में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुमटी से विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
नवादा जिले में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नारदीगंज चौक स्थित ऊपर बाजार में लोहे की गुमटी में छापेमारी की गई, जहां से विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर शराब बेच रहे अमित कुमार (20 वर्ष), पिता अनिल कुमार चौरसिया, निवासी काली स्थान के समीप, नारदीगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के क्रम में कुल 3 लीटर विदेशी शराब एवं 2.50 लीटर बीयर जब्त की गई। इस अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक श्रीमती सोनी कुमारी ने किया, जबकि श्रीमती मधुमनी कुमारी ने सहयोग किया। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।