कानपुर: रिजर्व पुलिस लाइन में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया कानपुर के डीएम ने, कल 12 छात्र रहे उपस्थित, जताई नाराजगी
डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्राथमिक विद्यालय, नवीन चटाई मोहाल,रिज़र्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को कई खामियां मिलीं। विद्यालय में मात्र तीन छात्र उपस्थित पाये गये, जबकि रजिस्टर में 12 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी। विद्यालय में कुल 34 छात्र पंजीकृत हैं। डीएम ने नाराजगी जताई।