कानपुर: डीसीपी दक्षिण ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में जनसुनवाई की इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायत को सुना और शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।