फिरोज़ाबाद: लाइनपार थाना पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त को दबरई कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की कारावास
थाना लाइनपार पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट मामले में एक अभियुक्त सूरज पुत्र गीतम सिंह निवासी ओम नगर थाना लाइनपार को दबरई कोर्ट में माननीय न्यायालय एएसजे पॉक्सो-01 द्वारा दोषी पाते हुये शनिवार दोपहर तीन बजे करीब बीस वर्ष का कारावास के साथ ही 58 हजार अर्थदंड भी लगाया गया। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक अवधेश भारद्धाज, कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल चंद्रेश कुमार रहे।