सूरजगढ़: राजस्व कार्यो में सुस्ती पर जिला पदाधिकारी सख्त, सूरजगढा अंचलाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
बुधवार अपराह्न 7:12 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान सूरजगढ़ा अंचल की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर अंचलाधिकारी सूरजगढ़ा स्वतंत्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. समीक्षा में पाया गया कि राजस्व सेवाओं से जुड़े बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं.DM ने इसका कारण स्पष्ट करने को कहा है.