मानसी: बलहा गांव में शराब के नशे में युवक कर रहा था बच्चे की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mansi, Khagaria | Jul 29, 2024 जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा गांव में एक युवक शराब के नशे में टूल होकर एक बच्चे की पिटाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि बलहा गांव निवासी करण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर शराब के नशे में बच्चे के साथ पिटाई करने का आरोप है।