सिवनी: केक खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त का इलाज जारी
Seoni, Seoni | Sep 6, 2026 जिला अस्पताल में केवलारी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उगदीवाड़ा के पोषक ग्राम सुआ स्थित प्राथमिक शाला में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केक खाने के बाद आठ छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को चक्कर, जी मिचलाने के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। डॉक्टर पारस पटेरिया ने बताया कि बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।