हल्द्वानी में SIR प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर BLO और भाजपा के BLA-2 को कथित रूप से धमकाने और बूथों पर प्रक्रिया में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर भाजपा ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा का कहना है कि SIR प्रक्रिया नियमों के तहत चल रही है और इसे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाना चाहिए।
#SIR #Uttarakhand #Haldwani #Nainital #BJP #Congress #ElectionCommission #VoterList #VoterRevision #PoliticalNews #UttarakhandNews #HaldwaniNews #NainitalNews #SIR2026 #BreakingNews #HindiNews #NewsReels