बनकटवा राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर मंगलवार को बनकटवा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम प्रसाद यादव ने की, जबकि मंच संचालन पंचायत अध्यक्ष ऋषि यादव ने किया। धरना के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रखंड प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।