हसनपुर: हसनपुर में मोती वाली मस्जिद के पास दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर हुई हजारों की चोरी
नगर के मोहल्ला कनेटा रोड मोती वाली मस्जिद के निकट निवासी शहाबुद्दीन साप्ताहिक बाजार में कपड़े की फड़ लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे शहाबुद्दीन की पत्नी गुलशन पड़ोसी मोहल्ले में अपनी मां मुन्नी से मिलने के लिए दोनों बच्चों को साथ लेकर गई थी। इस दौरान चोरों ने इसका फायदा उठाया तथा गुलशन के कमरे का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश कर लिया।