कासगंज: सोरों नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा, धरना-प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने के बीच वार्षिक बजट सत्र हुआ निरस्त
सोरों नगर पालिका परिषद की बोर्ड एवं वार्षिक बजट सत्र की बैठक करीब दो घंटे तक हंगामे के बीच चली। जिसके बाद सभासदों ने विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। और बैठक निरस्त करनी पड़ी। सभासदों ने वित्तीय अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। सभासदों ने कहा लिखित शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।