आबू रोड: आबूरोड में प्रजापति कुंभकार KPL-4 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आगाज, हजारों समाजबंधु रहे मौजूद
आबूरोड की अर्बुदांचल की पावन धरा आबूरोड पर गुरुवार को प्रजापति कुंभकार KPL-4 क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। समाज में खेल भावना, एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 18 जून से 21 जून तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में श्री श्री 1008 निरंजन गिरी जी महाराज एवं सिरोही-जालोर सांसद थे