टीकमगढ़: बधाई मांगने पर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, चले लाठी-डंडे, शिकायत दर्ज
टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मामला बधाई मांगने और गाने को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक पक्ष के लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार शहर के चकरा क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।