तारानगर: तारानगर में किसान सभा के राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन किसानों के मुद्दों पर सिंचाई, फसल बीमा, एमएसपी व कर्ज माफी पर चर्चा
अखिल भारतीय किसान सभा, राजस्थान के 29वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन तारानगर में प्रतिनिधियों ने किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण गरीबों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। एडवोकेट निर्मल कुमार ने बताया कि सम्मेलन में सिंचाई जल, फसल बीमा, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्ति, मनरेगा, बिजली, भूमि अधिकार तथा किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा हुई।