राहे: बिजली तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 टन तार बरामद
Rahe, Ranchi | Sep 11, 2026 *बिजली तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 टन तार बरामद* राॅंची। सोनाहातु और खूॅंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी के पांच मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। राॅंची-खूॅंटी पुलिस की संयुक्त टीम ने रातू के एक कबाड़ी गोदाम में छापेमारी कर करीब 3 हजार किलो एलटी एबी और चालू तार बरामद किया। पुलिस ने गोदाम संचालक विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अन