गुनौर: ई-अटेंडेंस के कारण शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर बीच पुल पर हाजिरी लगानी पड़ रही
Gunnor, Panna | Aug 19, 2026 गढ़ीपड़रिया। ई-अटेंडेंस व्यवस्था के चलते शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जान जोखिम में डालने की स्थिति सामने आ रही है। गढ़ी पड़रिया में शिक्षक पुल के बीच पहुंचकर मोबाइल से ई-अटेंडेंस लगाते हुए नजर आए।