रेल थाना दरभंगा का वार्षिक निरीक्षण: ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चेकिंग-गश्त बढ़ाने के निर्देश, बिना अनुमति अनुपस्थित मिलीं पु०अ०नि० सबीता दास निलंबित
दरभंगा रेल थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए हैं। 21 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल), मुजफ्फरपुर ने रेल थाना दरभंगा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों और रेल परिसरों में सघन चेकिंग, नियमित गश्त और मार्गरक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
रेल अपराधों में संलिप्त एवं वांछित अपराधियों का समयबद्ध भौतिक सत्यापन करने के साथ ही लंबित मुकदमों का वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई और सभी महत्वपूर्ण पंजियों को अद्यतन रखने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए।
वहीं, बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाई गईं पु०अ०नि० सबीता दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ट्रेनों और रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
#TirhutNow #Darbhanga #RailPolice #BiharPolice #RailwayNews
Musahri, Muzaffarpur | Sep 21, 2026