ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर जेसीबी चालकों ने जेसीबी पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की
भदोही जिले के जेसीबी चालकों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। इन चालकों का आरोप है कि खनन विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के कारण वे बेरोजगार हो गए हैं। ज्ञापन में चालकों ने बताया है कि वे जेसीबी मशीनों का उपयोग करके कृषि कार्य, जमीन समतलीकरण और निर्माण कार्य करते थे।