जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 37 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
01 जुलाई 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 37 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आवेदक द्वारा बताया गया कि भाइयों द्वारा जमीन हड़पने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए बिजली बिल भुगतान के बाद भी N.O.C नहीं देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए नगर पंचायत चंडी क्षेत्र में पेंटिंग का कार्य कराकर भुगतान नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए कृषि फीडर में बोरिंग तक गड़े हुए बिजली खम्भों पे तार खींचकर पहुंचाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए रैयती जमीन का अवैध कटाई, पानी लीकेज एवं पुलिया का निर्माण गलत जगह करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए गलत रूप से जमाबंदी कायम करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए बिना कोई सबूत के बिजली चोरी के आरोप लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
54 views | Nalanda, Bihar | Jul 1, 2026