जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार 6 जुलाई 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), बेगूसराय द्वारा यू.एच.एस. हाई स्कूल, रघुनाथपुर (साहेबपुर कमाल) में जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रबंधक एवं एसडीओ टीम ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
@iprdbihar
#begusarai