समाहरणालय के कारगिल विजय सभा भवन में माननीय सांसद-सह-केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष, माननीय विधान पार्षद श्रीमती उर्मिला ठाकुर, माननीय विधायक बेगूसराय श्री कुंदन कुमार, माननीय विधायक बछवाड़ा श्री सुरेंद्र मेहता, माननीय विधायक तेघड़ा श्री रजनीश कुमार, माननीय विधायक मटिहानी श्री नरेंद्र कुमार सिंह, माननीय विधायक चेरियाबरियारपुर श्री अभिषेक आनंद, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं दिशा के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, खाद्य आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जल-जमाव की समस्या के समाधान, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में साइबर अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान बेगूसराय पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की गई।
माननीय केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने, लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
#begusarai