पाली: ग्राम निवाई निवासी नव विवाहिता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाड़े में फांसी के फंदे पर लटकता मिला
Pali, Lalitpur | May 13, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी रानी पुत्री वृंदावन का बीते 1 मई को डूंगरिया निवासी एक युवक के साथ विवाह संपन्न हुआ था। वह बीते गुरुवार को अपने मायके लौट कर आई थी। सोमवार को वह अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। परंतु रात्रि के समय वहां अचानक गायब हो गई। परिजनों ने जब उसे खोज तो, घर के पीछे स्थित बाड़े में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।