आज प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 25,000 लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा ₹20,000 प्रति लाभार्थी की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित किए जाने का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से किया गया।
कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव तथा माननीय मंत्री, ऊर्जा विभाग, बिहार श्री शैलेश कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय विधायक, बेलहर श्री मनोज यादव एवं जिला पदाधिकारी, बांका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी जुड़े।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन एवं इसके लाभ की जानकारी भी ली गई।
माननीय मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने की निर्धारित अवधि 31 मार्च 2027 तक है। इस योजना के माध्यम से परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिजली की लागत में कमी लाने का अवसर मिलेगा।
माननीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के आगामी विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले वर्षों में बिहार में कई सौर ऊर्जा संयंत्र, परमाणु ऊर्जा संयंत्र एवं ताप विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश के साथ ऊर्जा उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Banka, Bihar | Sep 22, 2026