जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के माननीय प्रभारी मंत्री-सह-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी बाँका की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। इस बैठक में बाँका जिला के सभी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जनप्रतिनिधि के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, बाँका एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
इस बैठक में आवास योजना, विद्यालय भवन, ग्रामीण सड़क, जमीन विवाद, विवाह भवन, नाला एवं सड़क, सिचाई, PCC सड़क, सामुदायिक भवन, चापाकल, नलजल, बिजली, स्ट्रीट लाईट, शौचालय, पुल निर्माण, आगनबाड़ी केन्द्र आदि से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, बाँका द्वारा त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वासगित पर्चा के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को आवेदन करने एवं पावती प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी गई।
जिला कल्याण पदाधिकारी, बाँका के द्वारा अनु० जाति और अनु० जनजाति अत्याचार निवारण, आवासीय विद्यालय, छात्रावास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामुदायिक भवन सह वर्क शेड आदि से संबंधित जानकारी दी गई।
#CMSamrat
#samratchoudhary
1 views | Banka, Bihar | Sep 22, 2026