Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
mmnews24x7
Previous slide
Next slide
पीबीएस कॉलेज, बांका में आज “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं तथा शिकायतों का प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।
Banka, Banka
| Sep 22, 2026
MORE NEWS
#जमुई में #छात्रा के साथ कथित #छेड़खानी और #बदसलूकी की घटना के विरोध में #बांका में #एवीबीपी का #आक्रोश #मार्च
Banka, Banka | Sep 22, 2026
#जमुई #छेड़खानी #मामले में #बड़ी #कार्रवाई, #मुख्य #आरोपी #नंदन #यादव को #लगी #गोली
Banka, Banka | Sep 22, 2026
#बांका में #शराब तस्करी का #बड़ा खुलासा, #डाक #पार्सल’ #वाहन से #2574 लीटर #शराब #बरामद....
Banka, Banka | Sep 22, 2026
जमुइ शर्मसार: स्कूटी सवार युवती से अभद्रता मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Banka, Banka | Sep 22, 2026
Bihar Health Department
Banka, Bihar | Sep 22, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बाँका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बाँका समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षाात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की स्थिति तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में ANC, संस्थागत प्रसव, सी-सेक्शन, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, मातृ मृत्यु, NQAS, आशा से संबंधित कार्य, भाव्या पोर्टल, NRC, SNCU, रेफरल मैनेजमेंट, TB, आयुष्मान भारत, एनीमिया मुक्त भारत एवं NCD सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पिछले समीक्षा बैठक की तुलना में जिले में संस्थागत प्रसव की उपलब्धि में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा वर्तमान में उपलब्धि बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई है। इसमें सदर अस्पताल में सर्वाधिक 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं शंभुगंज एवं कटोरिया में संस्थागत प्रसव की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष रूप से समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव में सुधार एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सी-सेक्शन की समीक्षा में पिछले समीक्षा बैठक की तुलना में जिले में 9 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई। वहीं सदर अस्पताल में सी-सेक्शन की उपलब्धि में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा इस प्रगति को बनाए रखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का समुचित उपयोग कर सी-सेक्शन एवं अन्य सर्जिकल सेवाओं में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कम उपलब्धि वाले संस्थानों के संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। SNCU की समीक्षा के दौरान मृत्यु दर अधिक पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने SNCU में होने वाली प्रत्येक मृत्यु के कारणों की गहन समीक्षा करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को प्रत्येक मृत्यु का Case-wise Review कराने हेतु समिति गठित कर विस्तृत समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मृत्यु के कारणों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में जिले की उपलब्धि काफी अच्छी पाई गई। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में बाँका जिला बिहार राज्य में प्रथम स्थान पर पाया गया। इस उपलब्धि के लिए संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही NCD कार्यक्रम की उपलब्धि भी संतोषजनक पाई गई तथा दोनों कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखने एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में जिले में नियमित टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्धि को बनाए रखते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा छूटे हुए बच्चों एवं लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आशा कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन अपेक्षित रूप से नहीं किया जा रहा है। ऐसी आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उनके कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिन प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं की उपलब्धि अपेक्षित स्तर की नहीं पाई गई, वहां संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला सामुदायिक उत्प्रेरक से भी समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई। भाव्या कार्यक्रम की समीक्षा में पिछले माह की तुलना में जिले के प्रदर्शन में सुधार पाया गया तथा प्रमुख इंडिकेटरों में संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा भाव्या पोर्टल पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य संस्थानों में औसत प्रतीक्षा समय एवं औसत जर्नी समय में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया। NQAS प्रमाणीकरण के संबंध में जिला स्तर से निर्धारित 188 स्वास्थ्य संस्थानों को लक्ष्य मानते हुए सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानकों को पूर्ण कराते हुए यथाशीघ्र प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वहीं रेफरल मैनेजमेंट की समीक्षा में अनावश्यक रेफरल को कम करने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई एवं संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन, बाँका, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभारी गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, जिला सामुदायिक स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल बाँका, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Sep 22, 2026
आज प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 25,000 लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा ₹20,000 प्रति लाभार्थी की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित किए जाने का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव तथा माननीय मंत्री, ऊर्जा विभाग, बिहार श्री शैलेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय विधायक, बेलहर श्री मनोज यादव एवं जिला पदाधिकारी, बांका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी जुड़े। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन एवं इसके लाभ की जानकारी भी ली गई। माननीय मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने की निर्धारित अवधि 31 मार्च 2027 तक है। इस योजना के माध्यम से परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिजली की लागत में कमी लाने का अवसर मिलेगा। माननीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के आगामी विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले वर्षों में बिहार में कई सौर ऊर्जा संयंत्र, परमाणु ऊर्जा संयंत्र एवं ताप विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश के साथ ऊर्जा उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Sep 22, 2026
जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के माननीय प्रभारी मंत्री-सह-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी बाँका की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। इस बैठक में बाँका जिला के सभी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जनप्रतिनिधि के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, बाँका एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। इस बैठक में आवास योजना, विद्यालय भवन, ग्रामीण सड़क, जमीन विवाद, विवाह भवन, नाला एवं सड़क, सिचाई, PCC सड़क, सामुदायिक भवन, चापाकल, नलजल, बिजली, स्ट्रीट लाईट, शौचालय, पुल निर्माण, आगनबाड़ी केन्द्र आदि से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, बाँका द्वारा त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वासगित पर्चा के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को आवेदन करने एवं पावती प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी गई। जिला कल्याण पदाधिकारी, बाँका के द्वारा अनु० जाति और अनु० जनजाति अत्याचार निवारण, आवासीय विद्यालय, छात्रावास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामुदायिक भवन सह वर्क शेड आदि से संबंधित जानकारी दी गई। #CMSamrat #samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 22, 2026