खूंखार गुलदार का आतंक! बाजार से 7 साल की मासूम को उठा ले गया, कुछ देर बाद मिला शव… आक्रोशित भीड़ ने विधायक को घेरा!
पौड़ी। उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी के खांड्यूसेण मुख्य बाजार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क पर मौजूद एक मासूम बालिका को गुलदार अचानक उठाकर ले गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद बालिका का शव बरामद हुआ।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस बाजार में रोजाना लोगों की आवाजाही रहती है, वहां गुलदार के इस हमले से लोगों में दहशत और भारी आक्रोश है।
घटना के बाद स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी को भी आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ही घेर लिया। लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीमें लोगों को शांत कराने में जुटी रहीं।
आखिर कब तक गुलदार के आतंक की कीमत मासूमों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? आबादी और बाजारों तक पहुंच रहे गुलदारों से आखिर कब मिलेगी निजात?
एक मासूम की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर वन विभाग और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#PauriGarhwal #GuldarAttack #Uttarakhand #खांड्यूसेण #गुलदार_का_आतंक #उत्तराखंड_न्यूज
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 3, 2026