बोध गया: महाबोधि मंदिर क्षेत्र में बिना पास वाहनों की नो-एंट्री,पितृपक्ष मेला को लेकर बदला ट्रैफ़िक प्लान
Bodh Gaya, Gaya | Sep 10, 2026 बोधगया में पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान क्षेत्र में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक बिना पास वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एक्सिस मोड़ और बर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।