झांसी: झांसी में अखिलेश और राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर हटाए सपा कार्यकर्ताओं ने, जिलाध्यक्ष बोले- सरकार मुद्दों से भटका रही
Jhansi, Jhansi | Aug 14, 2026 झांसी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह यादव ने शहर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग फाड़ दिए। युवजन सभा जिलाध्यक्ष यूनिपोल पर चढ़ गए और पोस्टर फाड़कर नीचे उतार दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ बीकेडी चौराहा और जेल चौराहा पहुंचकर होर्डिंग हटाए।