फर्रुखाबाद: भोजपुर बघार के पास पुलिया तोड़कर पलटा ट्रक, डंपर बचाने की कोशिश में हुआ हादसा, ड्राइवर सुरक्षित
कमालगंज के भोजपुर बघार के पास लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी पुलिया तोड़कर नीचे गिर गया।राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। और कोई जनहानि नही हुई। जनपद एटा अलीगंज निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार लखनऊ से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। ट्रक में दवाई थी।