पोहरी: मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, तलाश जारी
Pohri, Shivpuri | Aug 18, 2026 छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में 6 साल की बेटी को कथित तौर पर पटककर उसकी हत्या करने का आरोपी पिता रामबरन आदिवासी सोमवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।पुलिस आरोपी को पुलिस वाहन से पोहरी न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।घटना के बाद मंगलवार दोपहर 12 तक आरोपी का सुराग नही लगा है।