धौलपुर: कॉलेज के पीछे विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से प्रेमी-प्रेमिका की हुई मौत
शहर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी 26 साल का और प्रेमिका 45 साल की है। दोनों ने एक साथ एक कॉलेज के पीछे जहर खाया। इसके बाद दोनों धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां दोनों की तबीयत बिगड़ गई। यहां दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी कुंवर पाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर तबीय