अलवर: अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी इलाके में दर्दनाक हादसा, युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हुई मौत
Alwar, Alwar | May 20, 2025 अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात अपने ससुराल से लौटे 24 वर्षीय लोकेश कुमार जाटव ने सोमवार सुबह कथित रूप से मजाक-मजाक में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया।घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे पहले सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।