गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला को लेकर सघन वाहन जांच, 6.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला,DTO,SDO खुद रहे शामिल
पितृपक्ष मेला-2026 को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीओ सदर और यातायात डीएसपी ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। बाईपास, घुघड़ीटांड़, बोधगया रोड और माड़नपुर समेत प्रमुख मार्गों पर वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र व अन्य कागजात की जांच की गई। नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी विशेष नजर रखी गई