जमुई: कोदवरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल, तीन को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 कोदवरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति यानि कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद एक पक्ष से तीन घायलों को बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।