नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर किया सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास
भिवानी,24 अगस्त। नगर परिषद प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि शहर में किसी भी तरह से सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। इसी को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस बल की सहायता से शहर में कुछ जगह ऑटो टिपर घुमाए। कुछ जगह पर शहर वासियों ने टिप्पर में कचरा भी डाला।
उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में भी सफाई व्यवस्था बाधित है। यहां तक की नगर परिषद सफाई कर्मचारी नगर परिषद प्रशासन की सफाई एजेंसी द्वारा किए जा रहे सफाई प्रयासों को भी बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर नगर परिषद प्रशासन में पुलिस बल की सहायता से एजेंसी द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना बनाई। योजना अनुसार नगर परिषद प्रशासन सोमवार शाम को शहर में पुलिस बल के साथ एजेंसी के ऑटो टिप्पर निकले।
नगर परिषद प्रशासन शहर में घंटाघर, दिनोद गेट, घंटाघर चौक चिड़ियाघर रोड, बीटीएम चौक पर निकला। इंदिरा कालोनी के पास नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी नहीं चली और उनको वहां से हटा दिया गया। एजेंसी के टिप्परो में कुछ जगह पर लोगों ने कचरा भी डाला।
डीएमसी हरबीर सिंह ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन का प्रयास है कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। इसी को लेकर पुलिस की सहायता से शहर ऑटो टिप्पर घुमाए जा रहे हैं।