जमुई: हरला गांव में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी गोतिया ने पति-पत्नी को पीटा, दोनों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 हरला गांव में आपसी रंजिश को लेकर गाली- गलौज करने का विरोध करने से मना करने पर पड़ोसी गोतिया ने रोहित चौधरी और उनकी पत्नी रीना देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों पति- पत्नी घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों घायल पति- पत्नी को गुरुवार की सुबह 7:00 बजे इलाज के लिए सदर असपताल में भर्ती कराया गया।