*🎉 माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे में खगड़िया को मिली बड़ी सौगात, अब बदलेगा खगड़िया 👇*
आज वैशाली से नीतीश सेतु के उद्घाटन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को विकास की सौगात दी, और उसमें हमारे खगड़िया को भी कई परियोजनाएं का हुआ उद्घाटन एव शिलान्यास ।!
जिला समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर, माननीय विधायक श्री बबलू कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा यादव, अन्य माननीय जनप्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारगण और जीविका दीदियों ने लाइव देखा ये ऐतिहासिक पल।
*खगड़िया को क्या-क्या मिला?*
*1. 💧 170.86 करोड़ की पानी की परियोजना*
अब खगड़िया शहर के सभी 39 वार्डों के *19,436 परिवारों* को मिलेगा अपना पानी का कनेक्शन।
बूढ़ी गंडक का पानी साफ होकर आएगा आपके घर - 24 घंटे शुद्ध पेयजल का सपना अब होगा पूरा! वार्ड-13 रामचंद्रा में 38 MLD के बड़े प्लांट का शिलान्यास हो गया।
*2. 🏥 बेलदौर को मिला नया अस्पताल*
कंजरी और माली में 86 लाख की लागत से बने *2 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर* का उद्घाटन!
अब करीब *19,000 लोगों* को गांव में ही मिलेगा इलाज -
✅ 147 तरह की FREE दवा
✅ 12 तरह की FREE जांच
अब बीमारी के लिए 45 KM दूर नहीं जाना पड़ेगा!
*3. 🏠 10 बहनों को मिली अपने घर की चाबी*
प्रधानमंत्री आवास योजना में खगड़िया की प्रेमशीला, पिंकी, सोनी, शीला, सपना देवी और गोगरी जमालपुर की रामरती, मंजू, यशोदा, आशा, राधा देवी को मिला अपना पक्का घर। अब किराए का घर नहीं, अपना घर!
*ये सिर्फ योजनाएं नहीं, खगड़िया के हर परिवार की जिंदगी बदलने वाली शुरुआत है।*
इस खुशखबरी को शेयर करें, ताकि हर खगड़िया वासी तक पहुंचे ये जानकारी। ❤️
#PMModi #Khagaria #Vikas #Amrit2
#PMAwasYojana #DistrictAdministrationKhagaria
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar
Khagaria, Bihar | Nov 22, 2026