बुधवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शिवम पांडे एवं जेई नीलगगन के नेतृत्व में जरूल, तेलो, बोरियो संथाली हाईवे रोड एवं बोरियो बाजार में सघन विद्युत कनेक्शन की औचक जांच, अभियान चलाकर किया गया । इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं को अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते पाया गया, जिसपर जेई नीलगगन के आवेदन पर बोरियो थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।