बोरियो: कुशटांड ग्राम में एसी ने आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया
रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरजोरी पंचायत अंतर्गत कुशटांड गांव में साहेबगंज अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार एवं मुखिया देवेंद्र मालतो ने संयुक्त रूप से करीब 100 आदिम जनजाति परिवारों के बीच शिविर लगाकर निशुल्क कंबल का वितरण किया।