शनिवार को विधानसभा के विधायक धनंजय सोरेन ने बांझी संथाली में आरसीडी सड़क किनारे प्रस्तावित पेट्रोल पंप का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा केंदुआ गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने कहा कि जन समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है कार्यक्रम में अन्य झामुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे