बोरियो: रक्सो गांव के पास साहेबगंज जा रही बस से टकराकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत
मंगलवार को बोरियो- साहेबगंज मुख्य सड़क में रक्सो गांव के समीप दुमका से साहेबगंज जा रही राजा बाबू बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय परी मड़ैया की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, वहीं परिजन का चिख पुकार होने लगा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।