प्रतापगढ़: दिल्ली में हुए हादसे के बाद प्रतापगढ़ पुलिस सतर्क, एसपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
दिल्ली में हुए हादसे के बाद प्रतापगढ़ पुलिस सतर्क है। मंगलवार की शाम 7:30 बजे से एसपी प्रतापगढ़ ने भारी पुलिस के साथ मां बेला देवी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे चेकिंग की गई।